सहायक पुलिस उपनिरीक्षक चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

86 views

जयपुर, । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की भरतपुर टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना भुसावर जिला भरतपुर में पदस्थापित सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) उदयसिंह को परिवादी के रिश्तेदार के घर पर चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी भरतपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी और उसके परिवारजनों की जमीन के विवाद के कारण एसडीएम भुसावर द्वारा जमीन को राज्य सरकार के अधीन लेने के लिए पुलिस थाना भुसावर से रिपोर्ट चाही गई थी। जहां थाने में पदस्थापित सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) उदयसिंह ने उक्त रिपोर्ट को परिवादी के पक्ष में तैयार कर देने की एवज में चालीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

जिस पर एसीबी भरतपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) उदय सिंह को चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ