मप्र में 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला, पांच जिलों के कलेक्टर बदले

34 views

– इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को बनाया गया उज्जैन संभाग का कमिश्नर

भोपाल, 08 सितम्बर । मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें पांच जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदले गए हैं। सोमवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को भोपाल में जनसंपर्क विभाग में आयुक्त बनाया गया है, जबकि जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर उन्हें इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी। आदेश में इंदौर नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर बना दिया गया है।

इसी तरह इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया हैं। जबकि आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया हैं। वर्तमान में गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना फिलहाल नहीं की गई है। परीक्षित संजय राव झाड़े को इंदौर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। इससे पहले वह नगरीय प्रशासन एवं विकास में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंदौर विकास प्राधिकरण में सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।

जिन पांच जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, जबलपुर में राघवेन्द्र सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। राघवेंद्र सिंह अभी आगर-मालवा जिले के कलेक्टर हैं। कटनी में आशीष तिवारी को कलेक्टर बनाया गया हैं। तिवारी अभी मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव हैं। बड़वानी में जयति सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। जयति अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं। आगर-मालवा में प्रीति यादव को कलेक्टर बनाया गया हैं। प्रीति अभी जबलपुर नगर निगम में कमिश्रर हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ