महिला वनडे विश्व कप : दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की जीत, श्रीलंका को 59 रनों से हराया

140 views

गुवाहाटी,। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप का आगाज शानदार अंदाज़ में किया और उद्घाटन मैच में श्रीलंका को 59 रन से मात दी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्षपूर्ण स्थिति से उबरकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद दीप्ति शर्मा (87 रन) और अमनजोत कौर (57 रन) की सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला। हरलीन देओल (48) और प्रतिका रावल (37) ने भी अहम योगदान दिया।

डीएलएस नियम के आधार पर श्रीलंका को 271 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। कप्तान चमारी अट्टापट्टू (43), निलाक्षी दि सिल्वा (35) और हर्षिता समाराविक्रमा (29) ही कुछ संघर्ष कर सकीं।

गेंदबाजी में भी दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए। बाकी गेंदबाजों ने भी लगातार दबाव बनाए रखा।

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की और खिताबी अभियान को मजबूत आधार दिया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ