पश्चिम मेदिनीपुर में सड़क हादसा, दो डंपर की टक्कर से लगी आग

78 views

मेदिनीपुर।पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग थाना अंतर्गत नील बस स्टैंड के पास रविवार तड़के राज्य सड़क पर हुई दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक डंपर में भीषण आग लग गई। कालीपूजा से एक दिन पहले इस भीषण हादसे से पूरा इलाका दहल उठा।

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब सुबह 4:30 बजे, यह हादसा तब हुआ जब एक मोरेम लदा डंपर नील बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी पटाशपुर की ओर से आ रहा एक 18-चक्का स्टोन चिप्स लदा डंपर तेज़ रफ्तार में आकर खड़े डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि 18-चक्का डंपर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें फैल गईं और पास में रखे घास के ढेर में भी आग पकड़ ली।

आग की लपटें कई सौ मीटर दूर से दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में काले धुएं का बादल छा गया। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां और सबंग थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के बाद राज्य सड़क पर लंबा जाम लग गया और घंटों तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर रात में होती हैं और इसका मुख्य कारण डंपरों की बेकाबू रफ्तार है। अगर रात में ट्रैफिक पुलिस की निगरानी होती, तो ऐसी घटनाएं कम होतीं।

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों डंपरों की वैधता, गति और चालकों की स्थिति क्या थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ