मप्रः इंदौर-खंडवा रोड पर 10 किमी तक जाम, 4 थानों की पुलिस के छूटे पसीने

82 views

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा रोड़ (सिमरोल रोड) पर शुक्रवार की रात करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसमें दोनों तरफ हजारों वाहन फंसे हुए हैं। जाम की शुरुआत घाट सेक्शन में वाहनों के खराब होने और 7 दिनों से लावारिस खड़े एक डंपर के कारण हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जाम को खुलवाने के लिए चार थानों की पुलिस को मौके पर लगना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए सिमरोल, बलवाडा, महू और तेजाजी नगर थाने की टीम लगी हुई है। बताया जाता है कि रास्ते में गाड़ी खराब होने के बाद गलत साइड से निकलने के चलते यहां यह स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सिमरोड रोड पर रास्ते में एक माल भरा डंपर करीब 7 दिनों से खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे हटाने की जानकारी कई बार दी, लेकिन उसे नहीं हटाया गया। यह डंपर ही जाम का मुख्य कारण बना हुआ था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी। इसके साथ ही शुक्रवार को यहां दो से ओर बड़ी गाड़ियां खराब हो गई। जिसमें घाट सेक्शन में जाम की स्थिति बन गई। रात तक यहां कई किलोमीटर लंबा जाम गया। यहां वाहन काफी संख्या में गुत्थमगुथा होकर रेंगते हुए चल रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण के तीन और शहर के एक थाने की टीम मौके पर मौजूद है। ट्रैफिक को ठीक करने के लिए कई जवान मौके पर लगे हुए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ