इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

54 views

उरई। उत्त्तर प्रदेश के जालौन कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय शबाना बेगम की बुधवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में लोटस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका के देवर मोहम्मद चांद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से उनकी भाभी की जान गई है। उन्होंने बताया कि इलाज में देरी की गई और डॉक्टरों ने समय पर जरूरी कदम नहीं उठाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक शबाना बेगम की 20 फरवरी को डिलीवरी हुई थी, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। बुधवार की शाम अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था। मृतका के पति वजीर खान, भाई युसूफ समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जालौन कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि लापरवाही पाई गई तो अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ