एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

48 views

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद आमिर को जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह गौ वध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था और इनाम घोषित होने के बाद से फरार था।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि एक सूचना के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद आमिर मूलरूप से जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित सराय केशव उर्फ बागी गांव का निवासी है। हालांकि इनाम घोषित होने के बाद वह अपने ननिहाल बहरिया थाना क्षेत्र के फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर में रह रहा था। उसका हाल पता नवाबगंज थाना क्षेत्र के आधारगंज लाल गोपालगंज बताया गया है।

उन्हाेंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2026 में जनपद प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में गाय चोरी, गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल—बदलकर रह रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ