भाजपा शासन में जनता त्रस्त है और सरकार मस्त : डाेटासरा

24 views

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर राज्य की भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि डेढ़ साल के भारतीय जनता पार्टी के शासन में राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

गुरुवार काे बीकानेर प्रवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का कोई रोल नहीं दिख रहा है। हर वर्ग त्रस्त और परेशान है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। राजस्थान में 2 साल हाेने काे है और शासन में जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कामों को याद कर रही है।

उन्होंने कहा कि गंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर, नागौर, जयपुर, सीकर में जिस तरह गैंगस्टर लोगों से फिरौती मांग रहे है। जिस तरह से वे रूपये नहीं देने पर हत्या कर रहे है। इस पर मुख्यमंत्री का कोई बयान नहीं आना। इससे पता चलता है कि ब्यूरोक्रेसी सरकार चल रही है। इन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। सीएम पर्चियों से बने पर्चियों पर चले है। ऐसा लगता है कि यहां सरकार नहीं सर्कस चल रही है। किसी भाजपा नेता ने नहीं कहा कि हम भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे। दिल्ली से पर्ची आई और उन्हें सीएम बना दिया।

डोटासरा ने कहा कि अंता विधानसभा सीट पर हम जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर जाएंगे और बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी इतने हावी हो गए हैं कि जनता के ऊपर जुल्म किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर डोटासरा ने कहा कि लाठीचार्ज करना गलत है। प्रशासन को चाहिए कि दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर कार्रवाई करें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ