बरेली में 3.5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

120 views

बरेली, 31 दिसंबर । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से तीन मोबाइल फोन और 3650 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फैसल खान उर्फ अर्शी और आलिम के रूप में हुई है। दोनों बदायूं जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई सराय मोहल्ले के निवासी हैं। गिरफ्तारी ग्राम मकरंदपुर हनुमान मंदिर के पास चौराहे से करीब 100 मीटर दूर चम्पतपुर जाने वाली सड़क पर की गई।

पूछताछ में फैसल खान ने बताया कि उसकी बदायूं में कबाड़ की दुकान है। उसने अफीम ज्ञान सिंह नामक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो की दर से खरीदी थी। इसे अधिक मुनाफे में बेचने के लिए पंजाब से आने वाले खरीदारों का इंतजार किया जा रहा था।

प्रभारी एएनटीएफ यूनिट बरेली उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी। इस संबंध में थाना भमोरा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ