लालसोट गैंगरेप व हत्या प्रकरण: दो दोषियों को फांसी की सजा

21 views

दाैसा। लालसोट क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। एडीजे ऋतु चौधरी ने शुक्रवार को सजा का ऐलान किया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को अदालत ने सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विशेष लोक अभियोजक महावीर सिंह किशनावत के अनुसार, 23 अप्रैल 2022 को जयपुर निवासी महिला अपने पीहर आ रही थी। वह बस स्टैंड पर उतरकर पैदल घर की ओर जा रही थी। उसी समय एक 14 वर्षीय नाबालिग भी उसी दिशा में जा रहा था।

इसी दौरान संजू मीणा (23) और कालू मीणा (27) कार में वहां पहुंचे और दोनों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठा लिया। नाबालिग आरोपी गांव का ही रहने वाला था। रास्ते में नाबालिग का घर आने पर उसे उतार दिया गया, जबकि महिला को आगे छोड़ने का आश्वासन देकर कार में बिठाए रखा।

आरोपी महिला को करीब पांच किलोमीटर दूर एक गांव के सुनसान नदी क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के जेवर और नकदी भी लूट ली। महिला द्वारा घरवालों को घटना बताने की बात कहने पर आरोपियों ने स्कॉर्फ से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर दूसरे गांव में स्थित एक कुएं में शव फेंक दिया।

महिला के पीहर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना सोशल मीडिया और पुलिस को दी। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर कार में साथ गया नाबालिग चौंक गया और उसने अपने पिता को बताया कि वह महिला उसी कार में उसके साथ थी। उसने कार सवारों की पहचान भी बताई। नाबालिग के पिता ने महिला के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

24 अप्रैल 2022 की देर शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर महिला का शव कुएं से बरामद किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 45 गवाहों के बयान दर्ज किए। सभी गवाहों ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए। नाबालिग गवाह की गवाही मामले में अहम साबित हुई। सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने दोनों दोषियों को रेप और हत्या का अपराध सिद्ध मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। फैसले के बाद पीड़िता के परिजनों ने न्यायालय के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ