आज़मगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक घायल

30 views

आज़मगढ़, 17 सितंबर। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। यह दुर्घटना सूरहन मोड़ के पास तब हुई, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

मंगलवार की देर रात सूरहन मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोहम्मद सैफ (16 वर्ष) पुत्र बेचू और कसरू (17 वर्ष) पुत्र इरफान निवासिगण कौरागहनी, थाना सरायमीर के रूप में हुई। जबकि हायर सेंटर में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह तीसरे युवक अभिषेक 21 वर्ष पुत्र दारा निवासी भूलंडीह, थाना बरदह की भी मौत हो गई।

वही चौथे युवक गगन पुत्र पप्पू निवासी भूलंडीह, थाना बरदह का उपचार हायर सेंटर जौनपुर जिले में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुटी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ