पाकिस्तान – अफ़ग़ानिस्तान के बीच व्यापारिक गतिविधियाँ पूरी तरह ठप

321 views

पेशावर। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष विराम समझाैते के बावजूद व्यापारिक गतिविधियां अभी भी ठप रहने से दाेनाे पक्षाें काे भारी नुकसान हाे रहा है।

विदेश मंत्रालय के सूत्राें के मुताबिक पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले से अफ़ग़ानिस्तान के साथ हाेने वाली व्यापारिक गतिविधियाँ अभी भी पूरी तरह बंद हैं। पारगमन व्यापार के निलंबन से ट्रकों में लदे सामान पहले ही खराब हो चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2 अरब डॉलर से ज़्यादा है, जो चार प्रमुख सीमा चौकियों, तोरखम, चमन, गुलाम खान और खारलाची के ज़रिए होता है।

पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान से सालाना 76 करोड़ डॉलर से ज़्यादा का सामान आयात करता है, जबकि अफ़ग़ानिस्तान को पाकिस्तान से 1.54 अरब डॉलर का निर्यात होता है।

सूत्रों ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान अपने कुल व्यापार का लगभग 50% पारगमन मार्गों से करता है। मौजूदा निलंबन से दोनों पक्षों के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान हो रहा है।

गाैरतलब है कि 19 अक्तूबर काे कतर की राजधानी दाेहा में कतर और तुर्किये की मध्यस्थता में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम पर सहमति बनी थी। दाेनाे पक्ष एक सप्ताह से अधिक समय तक भीषण संघर्ष से जूझ रहे थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ