पीकेएल-12: यूपी योद्धाज ने मुंबा को 35-32 से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनाई जगह

92 views

नई दिल्ली,। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 107वें मुकाबले में यूपी योद्धाज ने गुरुवार को त्यागराज इंडोर स्टेडियम में यू मुंबा को 35-32 से हराकर खुद को शीर्ष-8 की दौड़ में बनाए रखा। इस हार के साथ मुंबा का शीर्ष-4 में जाना भी असंभव हो गया।

यूपी को 18 मैचों में यह सातवीं जीत मिली और टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। यदि पटना पाइरेट्स अपने अंतिम मैच में बड़े अंतर से हार जाती है, तो यूपी प्लेऑफ में जगह बना सकती है। यूपी की जीत में सुरेंदर गिल ने 7 अंक, जबकि डिफेंस में सुमित (5) और हितेश (4) ने अहम योगदान दिया। मुंबा की ओर से अजीत चव्हाण ने 11 अंक बनाए।

मैच की शुरुआत मुंबा ने 5-1 की लीड लेकर की, लेकिन यूपी ने सुरेंदर गिल के सुपर रेड के दम पर बराबरी कर ली। इसके बाद यूपी ने लगातार डिफेंस अंक लेकर बढ़त बनाई। हाफटाइम तक स्कोर 17-17 था। दूसरे हाफ में यूपी ने तेजी से बढ़त बनाई और आलआउट के बाद 27-20 तक स्कोर कर लिया।

अंतिम मिनटों तक मुंबा ने वापसी की कोशिश की, लेकिन यूपी ने डू ऑर डाई रेड और भवानी के निर्णायक अंक के दम पर 35-32 की जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ यूपी योद्धाज प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं, जबकि मुंबा शीर्ष-4 की रेस से बाहर हो गए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ