भीषण आगलगी में तीन प्लास्टिक गोदाम जलकर राख

40 views

मालदा, 15 अक्टूबर। कालियाचक की जलालपुर पंचायत के डांगा इलाके में तीन प्लास्टिक के गोदाम भीषण आग में जलकर खाक हो गया है। आग मंगलवार देर रात लगी थी, लेकिन बुधवार सुबह तक आग की लपट उठती रही। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल था।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इलाके के निवासियों ने आग बुझाने की कोशिश किया। कालियाचक थाने की पुलिस को सूचना दी गई। चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस बीच, आग के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग- 12 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था। नतीजतन, भीषण जाम लग गया था।

प्लास्टिक व्यापारी इलियास अली ने कहा कि आग लगने की खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंच गया। वहीं, आग लगने के लगभग दो घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। आग इतनी भयावह था कि गोदाम में रखा कोई भी सामान नहीं निकाला जा सका। सब कुछ जलकर राख हो गया। अगर कालियाचक में एक दमकल केंद्र होता तो इतना नुकसान नहीं होता।

वहीं, सैफुल आलम नाम के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि आग कैसे लगी यह साफ़ नहीं है। दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में लगभग दो घंटे की देरी हुई, जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया। अगर कालियाचक में दमकल केंद्र होता तो आग से इतना नुकसान नहीं होता।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ