मृतक परिवारों को राज्यमंत्री ने दिया चार-चार लाख की आर्थिक मदद

84 views

जौनपुर, 21 सितंबर । खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने शनिवार को आकाशी बिजली गिरने से मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद की। सदर विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज तहसील के अंतर्गत गयासपुर, नोनारी ग्राम के निवासी बहादुर पुत्र रामदास एवं सदर तहसील के अंतर्गत गोसाईपुर, सुल्तानपुर गौर ग्राम के निवासी किसन पुत्र लालमन और अतुल पुत्र बुद्धिराम का विगत दिनों आकाशीय बिजली की चपेट से आने से निधन हो गया था।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव आकाशीय बिजली से मृतक इन तीनों के गांव पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट किया। आकाशीय बिजली से मृतक बहादुर की पत्नी लालती को, मृतक अतुल के पिता बुद्धिराम को एवं मृतक किसन की माता जैमुरता को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सत्यवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, धर्मेद्र मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ