बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का जादू

31 views

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष लगातार जारी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के सातवें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के सातवें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले छठे दिन 3.25 करोड़, पांचवें दिन 3.25 करोड़, चौथे दिन 7.75 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। हालांकि, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट निकालने के लिए फिल्म को अभी और मेहनत करनी होगी।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी प्यार और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कॉमेडी का तगड़ा तड़का भी लगाया गया है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं, खासतौर पर खेसारी लाल यादव का गाना ‘पनवाड़ी’ और सोनू निगम की आवाज में ‘बिजुरिया’, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ