करवाचौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

244 views

दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हों, लेकिन भारतीय परंपराओं और त्योहारों से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। आने वाले 10 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा और इस मौके पर प्रियंका ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने अपने पति निक के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी की कई झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में उनके हाथों पर सजी डिजाइनर मेहंदी बेहद खूबसूरत लग रही है, जबकि हथेली पर लिखा ‘निकोलस’ नाम सबका ध्यान खींच रहा है। बता दें, बहुत कम लोग जानते हैं कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के हाथों में लगी छोटी-सी मेहंदी की झलक भी शेयर की, जिसमें बैकग्राउंड में क्लासिक गाना ‘मेहंदी है रचने वाली’ सुनाई दे रहा है।

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज़ में शादी की थी। अब उनकी शादी को 7 साल पूरे हो चुके हैं। कपल की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। काम के मोर्चे पर, प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी के लिए तैयार हैं।

2 Comments
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ