केंद्रीय खेल मंत्री करेंगे ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ 50 हजार से अधिक जिम होंगे शामिल

130 views

नई दिल्ली। देश के हर नागरिक को फिट और स्वस्थ बनाने के प्रयास में खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय द्वारा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 45वां संस्करण आगामी 26 अक्टूबर (रविवार) को देशभर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया नई दिल्ली में इस जन आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

इस बार ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम को देशभर के प्रमुख जिम चेन जैसे कल्ट फिट, फिटस्पायर, गोल्ड जिम, फिटनेस फर्स्ट आदि के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 50,000 से अधिक प्रतिभागी 6000+ स्थानों से हिस्सा लेंगे। राजधानी दिल्ली में यह आयोजन प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होगा, जहां खेल मंत्री के साथ देश के जाने-माने खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

डॉ. मांडविया ने दिसंबर 2024 में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ अभियान की शुरुआत की थी, जो अब ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूशन’ और ‘फाइट अगेंस्ट ओबेसिटी’ जैसे दोहरे संदेशों के साथ एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान ‘गर्व से स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत की ओर’ का संदेश भी देता है।

डॉ. मांडविया ने कहा, “यह देखकर गर्व होता है कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ अब एक जन आंदोलन बन चुका है। स्वस्थ एवं फिट नागरिक ही समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के माध्यम से हम लोगों में यह जागरूकता लाना चाहते हैं कि वे रोज़ाना ‘आधा घंटा रोज़, फिटनेस का डोज़’ अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर दें। साइकिल चलाना फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका है और मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि हर रविवार साइकिल चलाएं और खुद को फिट रखें।”

यह कार्यक्रम खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, योगासन भारत और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह साइक्लिंग ड्राइव देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों, साई रीजनल सेंटर्स, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, साई ट्रेनिंग सेंटर्स , खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र, खेलो इंडिया सेंटर्स और नमो फिट इंडिया साइक्लिंग क्लब्स में एक साथ आयोजित होगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ