प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर दी बधाई

70 views

नई दिल्ली, 09 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद कई बैठकों के बाद प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उप-राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल करने के लिए सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, राम मोहन नायडू और संजय झा भी प्रल्हाद जोशी के घर सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन ने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में 452 वोट हासिल किए। विपक्षी दल के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

इस जीत के साथ, राधाकृष्णन तमिलनाडु से यह पद संभालने वाले तीसरे नेता बन गए। 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंगलवार को इस पद के लिए चुनाव कराया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ