स्पेसएक्स के मेगा स्टारशिप रॉकेट का परीक्षण सफल, दुनिया के आधे हिस्से का चक्कर लगाया

40 views

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर । दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को अपने विशाल स्टारशिप रॉकेटों में से एक और को परीक्षण उड़ान पर प्रक्षेपित किया। स्पेसएक्स का यह परीक्षण सफल रहा। स्टारशिप रॉकेट ने पिछली बार की तरह इस दफा भी दुनिया के आधे हिस्से का सफलतापूर्वक चक्कर लगाया।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अब तक का सबसे विशाल और सबसे शक्तिशाली रॉकेट टेक्सास के दक्षिणी सिरे से आकाश में गर्जना के साथ उड़ा। बूस्टर रॉकेट अलग हो गया और योजना के अनुसार मेक्सिको की खाड़ी में नियंत्रित रूप से प्रवेश किया। अंतरिक्ष यान हिंद महासागर में उतरने से पहले अंतरिक्ष में उड़ता रहा।

इस अवसर पर स्पेसएक्स के डैन ह्यूट ने अपने साथियों के साथ घोषणा की, ” स्टारशिप की पृथ्वी पर सफल वापसी। स्वागत है।” उन्होंने कहा कि स्टारशिप की 11वीं परीक्षण उड़ान सफल रही। इसका उपयोग स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क लोगों को मंगल ग्रह पर भेजने के लिए करना चाहते हैं। नासा की जरूरत अधिक तात्कालिक है।

एलन मस्क के 14 अक्टूबर के एक्स पर अधिकतर पोस्ट स्पेसएक्स स्टारशिप रॉकेट के सफल प्रक्षेपण पर केंद्रित रहे। मस्क ने स्पेसएक्स का एक वीडियो री-पोस्ट किया। इसमें स्टारशिप रॉकेट की 11वीं परीक्षण उड़ान का सफल स्प्लैशडाउन दिखाया गया। यह रॉकेट के इस संस्करण की अंतिम परीक्षण उड़ान रही। मस्क स्टारशिप प्रक्षेपण के लाइव स्ट्रीम पर भी अचानक नजर आए। इसे एक्स पर एक उपयोगकर्ता ने पोस्ट किया। मस्क ने इस पोस्ट को भी री-पोस्ट किया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ