सोशल मीडिया में एसडीएम पर टिप्पणी पड़ी भारी, भाजयुमो नेता गिरफ्तार

104 views

रायगढ़। घरघोड़ा में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने प्रशासन और राजनीति के बीच नई तनातनी खड़ी कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता अजीत गुप्ता को पुलिस ने धारा 151 के तहत हिरासत में लेकर आज शनिवार काे रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अजीत गुप्ता जो एनटीपीसी परियोजना के विरोध को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में रहे हैं, गुप्ता अपने फेसबुक अकाउंट से घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। पोस्ट को प्रशासनिक गरिमा के विपरीत मानते हुए पुलिस ने एसडीएम कार्यालय के निर्देश पर कार्रवाई की।

घरघोड़ा पुलिस ने गुप्ता को एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत किया, जहाँ मुलाइजा (मेडिकल जांच) के बाद उन्हें शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 में रिमांड पर भेजा गया। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अब सख्त रुख अपनाया गया है। अधिकारियों का कहना है “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं कि कोई व्यक्ति कानून या मर्यादा की सीमाओं को लांघे।

फिलहाल, गुप्ता को न्यायिक प्रक्रिया के तहत एसडीएम के समक्ष पेशकर आज रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ