नगर परिषद का आयुक्त व सहायक अग्निशमन अधिकारी दो लाख पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

157 views

 

 

जयपुर,। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए नगर परिषद बारां के आयुक्त मोती शंकर नागर व सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख को दो लाख पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कोटा टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसको व्यापार करने में परेशान नहीं करने की एवज में नगर परिषद बारां के आयुक्त मोती शंकर नागर व सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख की ओर से पांच लाख रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में ट्रेप का आयोजन किया गया। जहां उवेश शेख ने अपने कार्यालय में परिवादी से दो लाख पचास हजार रुपये रिश्वत प्राप्त की तथा कार्यालय परिसर में खड़ी अपनी स्कूटी की डिक्की में रिश्वत राशि रख कर रवाना होते हुए उसे एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया तथा वहीं सरकारी निवास से मोती शंकर नागर आयुक्त को भी डिटेन किया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ