संभल हिंसा : पुलिस ने 11 महीने बाद एक नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार

72 views

संभल,

संभल । उत्तर प्रदेश के संभल कोतवाली पुलिस ने शाही जामा के दूसरे सर्वे के दौरान हुई हिंसा के दौरान दरोगा की पिस्टल-मैगजीन, पुलिसकर्मियों से कारतूस-टियर गैस सेल लूटने के आरोपी को 11 महीने बाद गिरफ्तार किया।

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने 11 महीने बाद एक नामजद आरोपित वसीम को गिरफ्तार किया है। उस पर दरोगा की पिस्टल की मैगजीन और पुलिसकर्मियों से कारतूस व टियर गैस सेल लूटने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

संभल कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वसीम को कोट गर्वी से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 24 नवंबर को विवादित स्थल के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के संबंध में हुई है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि वसीम दरोगा संजीव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में नामजद था।

संभल कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वसीम दरोगा संजीव कुमार की पिस्टल की मैगजीन लूटने का आरोपित है। इसके अतिरिक्त, उस पर सिपाही कपिल कुमार के बैग से 29 टियर स्मोक सेल, सिपाही पंकज कुमार के बैग से 25 ब्लैंक कारतूस और 25 रबर बुलेट, तथा सिपाही राजपाल के बैग से 15 राउंड 12 बोर कारतूस लूटने का भी आरोप है।

इस गिरफ्तारी के साथ ही संभल हिंसा मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 103 हो गई है। इससे पहले पुलिस ने तीन हत्यारोपियों, तीन महिलाओं और एक मस्जिद सदर सहित 102 उपद्रवियों गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि, जफर अली को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 1 अगस्त को जेल से रिहा कर दिया गया था।

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी शारिक साटा के सहयोगी मुल्ला अफरोज पर रासुका लगाई गई है। वारिस और गुलाम पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पुलिस के अनुसार, शारिक साटा ने विदेश में बैठकर घटना की साजिश रची थी, और उसे इंटरपोल की मदद से भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ