राजगढ़ः आतंकवाद के विरोध में सकल हिन्दू समाज 15 सितम्बर को रैली निकालकर सौंपेगा ज्ञापन

28 views

राजगढ़,13 सितम्बर । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में संत समाज एवं प्रबुद्वजन के मार्गदर्शन में सकल हिन्दू समाज 15 सितम्बर सोमवार को ब्यावरा शहर में आतंकवाद के विरोध में रैली निकालेगा साथ ही स्थानीय पीपल चैराहे पर एसपी अमित तोलानी को देशविरोधी तत्वों का समर्थन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। सकल हिन्दू समाज ने शहर के सभी व्यापारी एवं स्कूल संस्थानों से आक्रोश रैली के दिन अपने-अपने प्रतिष्ठन बंद रखने और आंतकवाद के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान किया है।

सकल हिन्दू समाज सोमवार दोपहर 1 बजे मां वैष्णोंदेवी धाम मंदिर पर एकत्रित होगा, जहां से सुभाष चैक, पीपल चैराहा तक आक्रोशित रैली निकाली जाएगी। सकल हिन्दू समाज पीपल चैराहा पर देश विरोधी तत्वों का समर्थन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग, पिछले साल नरसिंहगढ़ व राजगढ़ में फिलस्तीन झंडा फहराने, ब्यावरा शहर में 5 सितम्बर को ईद जुलूस में सेव फिलीस्तीन, सेव गाजा के स्टीकर लगाने के मामले में जांच और पूर्व में आंतकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों की सम्पत्ति जांच की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपेगा। इसके साथ ही सकल हिन्दू समाज ने आगामी दिनों में आंतकवाद के विरोध में जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ