आरपीएस अधिकारी एक करोड़ रुपये की वसूली के आरोप में गिरफ्तार

94 views

 

जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरपीएस) अधिकारी रितेश पटेल को एक करोड़ रुपये की वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरपीएस अधिकारी पर यह आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को धमकाकर एक करोड़ रुपये की मांग की और एसओजी के नाम से फर्जी एफआईआर तैयार कर भेजी। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक करोड़ की मांग में से 25 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि एसओजी की फर्जी एफआईआर तैयार कर शिकायतकर्ता को भेजने और रुपये मांगने का आरोप में महेश नगर थाना पुलिस ने एपीओ (अटैच्ड पुलिस ऑफिसर) चल रहे आरपीएस अधिकारी रितेश पटेल को उनके केसर चौराहा स्थित घर से गिरफ्तार किया। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरपीएस रितेश पटेल ने धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांगे और एसओजी के नाम से फर्जी एफआईआर बनाकर भेजी। पुलिस अब आरोपित आरपीएस से गहन पूछताछ कर रही है। आरोपित रितेश पटेल 2019 बैच के आरपीएस अधिकारी हैं और बजरी लेनदेन के एक मामले में पहले से एपीओ चल रहे हैं।

गौरतलब है कि गंगापुर सीआई फूलचंद ने साल 2024 में आशाहोली गांव के पास अवैध बजरी भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़े थे। ट्रैक्टरों को थाने लाकर खड़ा करवाया था। सीआई ने इस कार्रवाई से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया था। दोनों ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। इनके चेसिस नंबर पर भी जून 2024 की मैन्युफैक्चरिंग डेट लिखी हुई था। माना जा रहा था कि ट्रैक्टर मालिक ने खरीदने के बाद आरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। तब तत्कालीन डीएसपी रितेश पटेल थाने पहुंचे थे। डीएसपी ने दोनों ट्रैक्टरों को छुड़वाने की कोशिश की थी, लेकिन सीआई ने उनकी बात नहीं मानी। इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। सोशल मीडिया पर भी मामला काफी छाया रहा था। इसके बाद रितेश पटेल को एपीओ कर दिया था। कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है कि आरोपित आरपीएस अधिकारी ने कितने रुपये लिए गए और कैसे लिए गए। इसकी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा जांच पूरी होने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित आरपीएस को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ होगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ