प्रेम प्रसंग और पैसों को लेकर हुई थी रिकवरी एजेंट की हत्या , दाे आरोपी गिरफ्तार

45 views

लखनऊ, 10 सितंबर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी रिकवरी एजेंट के दोस्त और सहयोगी हैं। दोस्त ने ही अपने साथी के साथ मिलकर पैसों के लेन-देन और पत्नी से प्रेम-प्रसंग के शक में रिकवरी एजेंट की हत्या की थी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बुधवार को बताया बताया कि दादूपुर गांव में रहने वाले अशोक कुमार शुक्ला के बेटे कुनाल शुक्ला की हत्या में उसके मित्र विवेक सिंह और वसीम अली खान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपित विवेक ने बताया कि कुनाल उनके साथ चार साल से रिकवरी एजेंट का काम कर रहा है। कुनाल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर बात होती थी, जिसे लेकर गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। कुनाल से उसका पैसों को लेकर भी लेन-देन चल रहा था। इसी बात से मैं परेशान रहता था। मैंने अपने यहां काम करने वाले सरोजनी नगर निवासी वसीम अली के साथ मिलकर कुनाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत आठ सितंबर को आफिस में बैठकर कुनाल को खूब शराब पिलाया और वह नशे में होकर वही सो गया। फिर मैंने वसीम को फोन कर बताया कि अब अपना काम पूरा कर सकता है। आफिस में पहुंचकर वसीम ने पास में रखे लोहे के सब्बल से कई वार कर कुनाल की हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतक का मोबाइल नाले और सब्बल को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। विवेक ने लालच दिया था कि उसका काम पूरा होने पर उसे एक मकान बनवाकर देगा। इसी लालच में आकर उसने विवेक के कहने पर रिकवरी एजेंट की हत्या की थी।

बंथरा पुलिस टीम ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवेक सिंह के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ