दिशा की बैठक में जमकर हंगामा, विधायक के माफी मांगने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी का इनकार, मनाेज पांडे ने छाेड़ी बैठक

90 views

-विधायक मनोज पांडे ने प्रधानमंत्री की मां को गाली के मुद्दे पर रखा था निंदा प्रस्ताव

रायबरेली,11 सितंबर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ है। बैठक में विधायक मनोज पांडे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले काे लेकर निंदा प्रस्ताव रखा और उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। इस पर राहुल गांधी ने माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया। इसके बाद विधायक पांडे बैठक का बहिष्कार कर बाहर चले आये। बैठक मे सदस्यों के बीच तीख़ी बातचीत भी हुई।

गुरुवार को रायबरेली के कलेक्ट्रेट में जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हो रही है। सांसद राहुल गांधी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। जैसे ही बैठक शुरू हुई तभी पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दिए जाने को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा और उन्होंने सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। राहुल गांधी ने इस पर सीधे मना कर दिया। उनके मना करते ही बैठक में हंगामा शुरू हो गया। मनोज पांडे बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।

बैठक का बहिष्कार करने के बाद मनोज पांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां को जिस तरह गाली दी गई, उससे देश आहत है।इसके लिए राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी चाहिए। मनोज पांडे ने कहा कि राहुल लगातार उच्चतम न्यायालय, इलेक्शन कमीशन जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जबकि जिस कंपनी से राहुल गांधी ने वोटरों का सर्वे करवाया था, उस कंपनी ने ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ