जींद पुलिस ने दुकान व गोदाम से 539.67 किलो पटाखे किए बरामद

43 views

जींद, 17 अक्टूबर । त्यौहारों के मध्यनजर अवैध गतिविधियों पर पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपराध शाखा ने बड़ी मात्रा में अवैध बम पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में दुकान व गोदाम दोनों स्थानों से कुल 539.67 किलो (107.6 किलो व 432.07 किलो) फायरवक्र्स विस्फोटक सामग्री जब्त की गई तथा मौके पर आरोपित को काबू किया गया है ।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए सीआईए जींद के इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम रेलवे स्टेशन उचाना के निकट गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति श्री श्याम लड्डू गोपाल के नजदीक गीता स्कूल उचाना मंडी स्थित खिलौने के गोदाम पर अवैध बम पटाखे सामग्री बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई और बताए गए स्थान पर सर्च अभियान चलाया तो कई गत्ते व प्लास्टिक कट्टों में बम व पटाखे, विस्फोटक सामग्री पाई गई। दुकान से प्रारंभिक तौर पर 107.6 किलोग्राम तथा गोदाम से अतिरिक्त 432.07 किलोग्राम सहित कुल 539.67 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री पाई गई। अवैध विस्फोटक सामग्री को नियमानुसार कब्ज में ले आरोपित उचाना निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी व बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। यदि किसी नागरिक के पास ऐसी किसी गतिविधि के संबंध में सूचना है तो वे नजदीकी थाना व पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित करें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ