बलरामपुर : नवविवाहित ने कुएं में लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

95 views

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरनाडीह ग्राम पंचायत के पीपरपारा गांव में आज बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता की आत्महत्या से पूरे इलाके में मातम छा गया। 21 वर्षीय अंजिल सिंह ने अपने घर के आंगन में बने कुएं में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंजिल की शादी करीब एक वर्ष पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह से हुई थी। कुछ समय से वह अपने मायके में रह रही थी और बताया जा रहा है कि ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। घटना की खबर मिलते ही बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।

थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के परिजन और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा और मर्ग कायम कर शव काे पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि, पीपरपारा गांव में हुई नवविवाहिता अंजिल सिंह की आत्महत्या की घटना समाज के उस संवेदनशील पहलू को उजागर करती है, जहाँ वैवाहिक असंतोष और मानसिक तनाव कई बार दु:खद अंत का कारण बन जाते हैं। घटना से स्पष्ट है कि अंजिल अपने वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट थी और मायके में रह रही थी। पुलिस की जांच जारी है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि आत्महत्या के पीछे केवल मानसिक दबाव था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी जुड़ा है। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक और सोच में डूबो दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ