डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक

155 views

– आपका कार्य व्यवहार बनेगा अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत: डीजीपी मकवाणा

भोपाल,। मध्य प्रदेश में शासन गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसी अनुक्रम में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाई। इस दौरान उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति आपकी समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है।

डीजीपी मकवाणा ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप प्रदेश की प्रगति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली को ऐसा रखें कि वह अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति प्रदान की जाना सदैव सरकार की प्राथमिकता रही है, इसका परिपालन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय में आईजी निरंजन बी. वायंगणकर, शियास ए., ललित शाक्‍यवार, डीआईजी राघवेन्‍द्र सिंह बेलवंशी, किरणलता केरकटृा, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढा, विवेक सिंह तथा वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक हितेष चौधरी को रैंक लगाई।

इन अधिकारियों को किया गया पदोन्नत :-

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी आदेशानुसार 1 जनवरी 2026 से भारतीय पुलिस सेवा (मध्यप्रदेश कैडर) के 18अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें आशुतोष रॉय को एडीजी से स्‍पेशल डीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोद वर्मा को आईजी से एडीजी पद पर पदोन्‍नत किया गया है। निरंजन बी. वायंगणकर, शियास ए. तथा ललित शाक्‍यवार को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार राकेश सगर, राघवेन्‍द्र सिंह बेलवंशी, किरणलता केरकटृा, मनोज कुमार राय, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढा, सिमाला प्रसाद, असित यादव, मयंक अवस्‍थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिवदयाल, शैलेन्‍द्र सिंह चौहान डीआईजी के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ