मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, अवैध निर्मित हथियार के साथ पांच लोग गिरफ्तार

70 views

पश्चिम चम्पारण(बगहा)। बगहा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा ने एसआईटी टीम गठित करके भितहा और धनहा थाना क्षेत्र में छापेमारी करकेअवैध मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन करने के साथ-साथ अवैध निर्मित हथियार, कारतूस, नकद रुपया और पांच लोग को गिरफ्तार किया है।

बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के अनुसार गुप्त सूचना के आदेश पर उक्त कारवाई की गयी है।आगे बताया कि रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा कुमार देवेन्द्र के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक धनहा रामाकांत तिवारी, थानाध्यक्ष धनहा अमित कुमार, थानाध्यक्ष भितहा अभिलाश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल के साथ विधिवत छापामारी करते हुए ग्राम-रूपही टांड़, थाना-भितहां, एवं ग्राम-मुर्गहवा, दहवां, एवं तमकुहवां, थाना-धनहां में कुल-05 व्यक्ति को अवैध अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।वहीं उनके साथ देशी कट्टा-05 अर्धनिर्मित देशी कट्टा-03, देशी पिस्टल-01, कारतूस-15, खोखा-22, मैगजीन-02, मोटरसाईकिल-02, नगद राशि-4000 रु/-, तथा अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन करते हुए भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम भुआल शर्मा, ग्राम-रूपही टोला, थाना-भितहा, जिला-प० चम्पारण।शंकर शर्मा, ग्राम-मुर्गहवा, थाना-धनहां, जिला-पं० चम्पारण। कृष्णा चौधरी, ग्राम-दहवां, थाना-धनहा, जिला-पश्चिम चम्पारण।सोनु गुप्ता, ग्राम-तमकुहवा, थाना-धनहां, जिला-पश्चिम चम्पारण। संजय शर्मा, ग्राम-रूपही टाड़, थाना-मितहा, जिला-पश्चिम चम्पारण है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ