नेपाल में माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति भंग, प्रचंड ने छोड़ा अध्यक्ष पद

58 views

काठमांडू, । नेपाल में 8 और 9 सितंबर को हुए युवाओं के आंदोलन का असर राजनीतिक दलों पर दिखने लगा है। राजनीतिक दलों में नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बाद शुक्रवार को माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति को भंग कर दिया गया है। अब नए नेतृत्व के लिए दिसंबर में पार्टी का विशेष महाधिवेशन बुलाया गया है।

काठमांडू में आज पार्टी की सातवीं केंद्रीय समिति की बैठक के दौरान यह कदम पार्टी अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के प्रस्ताव के बाद उठाया गया है। केंद्रीय समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रचंड ने कहा कि समिति को भंग कर दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार पार्टी दिसंबर में एक विशेष सम्मेलन बुलाएगी। बैठक में प्रचंड के समन्वय के तहत एक सम्मेलन आयोजन समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया।

केंद्रीय समिति भंग करने के बाद प्रचंड ने कहा है कि वह अब माओवादी के अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन अब पार्टी की विशेष सम्मेलन आयोजन समिति के समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ