मंदिर के चबूतरे से युवक का रक्तरंजित शव बरामद

119 views

हावड़ा। हावड़ा जिले के डोमजुड़ थाना अंतर्गत शलप बटतला इलाके में एक मंदिर के चबूतरे पर शुक्रवार रात एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कालू मांझी के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का निवासी था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कालू मांझी अकेले रहता था और आसपास की दुकानों तथा कारखानों में काम करता था। वह अक्सर पास के हनुमान मंदिर में सोया करता था। शुक्रवार देर रात भी वह मंदिर के चबूतरे पर था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। मंदिर परिसर के चारों ओर खून बिखरा पड़ा था।

घटना की जानकारी तुरंत डोमजुड़ थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव के कान और सिर के पीछे से खून बह रहा था। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कालू मांझी की हत्या की गई है और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया हो सकता है।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ