शुद्धता की मुहर लगाकर नकली आभूषण बेचने वाला गिरफ्तार

108 views

गौतम बुद्ध नगर,। नकली सोने -चांदी का आभूषण को असली बताकर बेचने वाले नटवरलाल को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह बीए पास है। आरोपी हरियाणा का रहने वाला है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने शनिवार की शाम को पंकज कपूर निवासी जनपद पानीपत हरियाणा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। यह इंदिरापुरम के साया अपार्टमेंट में रह रहा था। वह 3 साल से दर्जनो लोगों के साथ ठगी कर चुका था। पुलिस की कुछ दिनों से उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि आरोपी नकली आभूषणों पर शुद्धता की मोहर लगता था। कई ग्राहकों को ऐसे गहने बेच देता था। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस या जीएसटी पंजीकरण नहीं मिला। आरोपी गाजियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के भाई की ज्वेलरी की दुकान है। सुनार परिवार का होने के कारण उसे सोने- चांदी की जानकारी थी।

उन्होंने बताया कि इसके पास से नकली सोने की बने हुए 61 कड़े, 71 अंगूठियां, गले की 25 चेन 26 मंगलसूत्र, 8 ब्रेसलेट, 170 झुमकी, चांदी के नोट, मूर्तियां, 13 कटोरी, खड़ाऊं आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में दर्जन भर मुकदमे दर्ज है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ