यूएई के बाद अब मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने भी नेपाल के लिए कड़ी की वीजा प्रक्रिया

46 views

– नेपाल विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों के दूतावासों के साथ मंगलवार को बैठक बुलाई

काठमांडू, 22 सितंबर । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद अब नेपाली नागरिकों के लिए मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने वीजा देने की प्रक्रिया को कड़ा करना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों के दूतावासों के साथ मंगलवार को एक बैठक बुलाई है, जिसमें ताजा घटनाक्रम पर चर्चा होगी।

नेपाल विदेशी रोजगार उद्यमी संघ के सचिव कुंचदोरजे डिमडोंग ने कहा कि नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यूएई ने 15 सितंबर से यात्रा और कार्य वीजा को सख्त कर दिया है। अब मलेशिया, सऊदी अरब, कतर और अन्य खाड़ी देशों ने भी वीजा जारी करने की प्रक्रिया को सख्त करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि खाड़ी देश पिछले दो-तीन दिनों से तरह-तरह के दस्तावेज मांग रहे हैं। डिमडोंग ने कहा कि पुराने पुलिस रिपोर्ट को अमान्य करते हुए फिर से पुलिस रिपोर्ट मांगी जा रही है। इस कारण से कई वीजा आवेदन को रद्द तक कर दिया गया है।

यूएई ने विजिट वीज़ा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और वर्क वीज़ा को भी कड़ा कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यूएई ने वीज़ा को इस डर से कड़ा किया है कि जेन जी विद्रोह के बाद जेल से भागे कैदी उनके देश में घुस सकते हैं। हालांकि, यूएई ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी कहा जा रहा है कि यूएई ने आंतरिक प्रबंधन कारणों का हवाला देते हुए विजिट वीज़ा पर प्रतिबंध लगाया है और वर्किंग वीजा को कड़ा किया है। इसके साथ ही यूएई के कारोबारियों ने नेपाली कारोबारियों को बताया है कि सुरक्षा चुनौतियों के कारण भी यह प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ