जौनपुर पुलिस ने सात पेशेवर कूटरचित दस्तावेज लगाकर जमानत लेने वालों को किया गिरफ्तार

108 views

जौनपुर,। यूपी के जौनपुर में पुलिस ने पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ एक अभियान चलाकर जनपद के तीन थानों से फर्जी दस्तावेज बना कर जमानत लेने वाले सात लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी कूटरचित दस्तावेज के आधार पर विभिन्न मामलों में जमानत दिलाने का आरोप है।

मामले का गुरुवार को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद की तीन थानों की पुलिस शाहगंज, खेतासराय, गौरा बादशाहपुर पुलिस ने पकड़ा है। ये पैसे का लालच देकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जघन्य अपराध करने वाले आरोपितों की जमानत लेते थे। पकड़े गये आरोपित एक-एक करके 8 से 9 लोगों को जमानत लेते थे। ये पेशेवर जमानतदार आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को जमानत दिलाने के लिए जाली कागजात का इस्तेमाल करते थे। नियम से एक व्यक्ति एक अपराधी की जमानत ले सकता है। पकड़े गए आरोपितों द्वारा कूटरचित, धोखाधड़ी कर न्यायालय को गुमराह करके काम करता था।

ऐसा भविष्य में कोई अपराध न करे। इस अभियान की शुरुआत हो गयी है। अलग अलग सर्किल में व थानों में अभियान चलाया जा रहा है। और जो फर्जी जमानत दार बने हुए उनकी जाँच करके उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा जो भी धारा लगाई गयी है। उसमें जाँच किया जायेगा कि क्या वो लोग भी इसमें शामिल हैं। उसमें से कुछ व्यक्ति बाहर निकले हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही करके उनको गिरफ्तार किया जायेगा। साथ ही कोर्ट से पुलिस द्वारा अनुरोध किया जायेगा कि आज तक इन लोगों ने जितनी भी जमानत लिया है उसको निरस्तीकरण किया जाये।

पकड़े गये व्यक्ति मजदूर, ठीकेदार किस्म के व्यक्ति हैं जो पांच सौ और हजार रुपये के चक्कर में ये लोग काम करते थे। जब कोई जमानतदार जमानत लेता है तो उसको अपने 5 दस्तावेज देने पड़ते हैं। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। शाहगंज पुलिस ने भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी तियरी और रामअवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड, दोनों थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना शाहगंज मामला दर्ज किया गया है।

खेतासराय पुलिस टीम ने फूलचन्द्र पुत्र महाबीर, लालजी पुत्र लहरू और सधरू उर्फ सधर पुत्र राम सुन्दर शामिल हैं, जो सभी महरौडा और खरगीपुर, थाना खेतासराय, जौनपुर के निवासी हैं। गौरा बादशाहपुर पुलिस टीम ने दो अन्य पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया। इनमें गजराज पुत्र किच्छू और सुरेन्द्र नाथ पुत्र बुझारत शामिल हैं। इनके पास जो दस्तावेज बरामद किया गया है उसकी गहनता से छानबीन की जा रही है। इसमें कौन लोग शामिल हैं उनका भी पता लगाया जा रहा है। दो दिन पहले भी क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह द्वारा इसी तरह के फर्जीवाड़ा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ