कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस स्पेस

99 views

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन सितारों में गिने जाते हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी शानदार लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह इंडस्ट्री के टॉप-फीस लेने वाले और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। अब कार्तिक ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में अपना नया ऑफिस खरीदा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने अपने माता-पिता माला और मनीष के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी में 13 करोड़ रुपये की कीमत वाला शानदार ऑफिस स्पेस खरीदा है। सितंबर 2025 में यह डील फाइनल हुई थी। लगभग 1,905 वर्ग फीट में फैले इस ऑफिस में तीन कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है। कार्तिक ने इसके लिए 78 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की है। इस नए दफ्तर का नाम सिग्नेचर बाय लोटस है।

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अनन्या पांडे के साथ नजर आएगी, जहां दर्शकों को रोमांस के साथ कॉमेडी का मजेदार तड़का भी देखने को मिलेगा। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ