बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ का तूफ़ान, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

97 views

बॉलीवुड की मशहूर कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाने और सोचने पर मजबूर करने का काम किया है। आज बुधवार, महानवमी के मौके पर फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

पहले ही दिन फिल्म ने दमदार शुरुआत करते हुए 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन कुल 74 करोड़ रुपये रहा। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ सोमवार को 11वें फिल्म ने 2.75 करोड़की कमाई की। मंगलवार को 12वें दिन इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं रिलीज़ के 13वें दिन बुधवार को फिल्म ने 3.54 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 100.54 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। साल 2025 में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह 10वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जो इस बात का सबूत है कि दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कितनी अधिक है।

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने दर्शकों को लुभाया है। उनके बीच की टकरार और मजेदार बहसें फिल्म की जान मानी जा रही हैं। इनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ की सफलता ने यह साफ कर दिया है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्म समीक्षक भी मान रहे हैं कि मजबूत कहानी, चुटीले डायलॉग और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस ने इसे एक बार फिर दर्शकों का फेवरिट बना दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ