लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सक्रिय गैंगस्टर और कुख्यात अपराधी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका से गिरफ्तार

61 views

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने संगठित अपराध के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए लॉरेन्स विश्नोई गैंग के सक्रिय और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से संबंध रखने वाले कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा निवासी धुरकोट जिला मोंगा (पंजाब) को अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है। यह गैंगस्टर लंबे समय से विदेशों में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय (एजीटीएफ) ,आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान जयपुर (एटीएस) टीम और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन ने बताया कि इस कुख्यात अपराधी पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। जग्गा लॉरेन्स विश्नोई गैंग के लिए विशेष रूप से पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था और विदेश में रहकर गैंग के लिए एक्सटोर्शन और फायरिंग की घटनाओं में संलिप्त रहा है। तीन वर्ष पूर्व यह अपने पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में चला गया। राजस्थान में विभिन्न प्रकरणों में बेल जंप होने के कारण इसके खिलाफ वारंट जारी किए गए।

जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट पर पंजाब राज्य में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसे न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। राजस्थान में भी उसके विरूद्ध जोधपुर के पुलिस थाना प्रताप नगर और सरदारपुरा में प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिनमें न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

जग्गा मार्च 2017 में प्रताप नगर थाना क्षेत्र में डॉ. सुनील चन्डक पर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शामिल था, सितम्बर 2017 में वह जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में वासुदेव इसरानी के मर्डर में लॉरेन्स विश्नोई और अनमोल बिश्नोई के साथ जेल में बंद रहा था।

एजीटीएफ टीम ने तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक योगेश यादव और वर्तमान पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक भार्गव के सुपरविजन में जग्गा के देसी ठिकानों पर दबिश दी गई। बाद में विदेशी नेटवर्क की विस्तृत जानकारी जुटाकर संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। इस प्रयास के बाद जग्गा को कनाडा-यूएसए बॉर्डर के समीप यूएसए आईसीई द्वारा डिटेन कर लिया गया। गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट फिलहाल यूएसए पुलिस की हिरासत में है। उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए सक्षम स्तर पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रत्यर्पण के बाद एजीटीएफ को जग्गा से जुड़े अन्य गैंग के सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के अन्तर्गत अन्य प्रकरण दर्ज कर संगठित अपराध से जुड़े व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ