भारत और चीन के बीच इस माह से विमान सेवा

26 views

नई दिल्ली,। भारत और चीन के बीच सामान्य होते रिश्तों के चलते अक्टूबर के अंत तक दोनों देशों के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली सीधी विमान सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में जारी चर्चाओं से निकले निष्कर्ष से जुड़ी यह जानकारी आज साझा की।

मंत्रालय के अनुसार नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों का यह समझौता भारत और चीन के बीच लोगों के बीच संपर्क को और सुगम बनाएगा, जिससे द्विपक्षीय आदान-प्रदान के धीरे-धीरे सामान्य होने में योगदान मिलेगा।

इस वर्ष की शुरुआत से भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में सरकार के दृष्टिकोण के तहत, दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने और एक संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर की चर्चा कर रहे थे।

इन चर्चाओं के बाद अब यह सहमति बनी है। इसके अनुसार भारत और चीन में तय स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक शुरू होंगी।

मंत्रालय का कहना है कि उड़ान सेवा शुरू होना दोनों देशों के तय वाहकों के वाणिज्यिक निर्णय और सभी परिचालन मानदंडों को पूरा करने के अधीन होंगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ