निजी अस्पताल में ऑपरेशन के क्रम में कटा महिला का आंत, मौत

54 views

-आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पलामू,। जिले के हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत काट दिया गया। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से जपला- छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

मृत महिला की पहचान 50 वर्षीया कलावती देवी, पति रामचंद्र बैठा के रूप में हुई है। महिला बिहार के रोहतास के इंद्रपुरी के जयनगरा की रहने वाली थी। 14 अक्टूबर को हुसैनाबाद के आर्यन हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन हुआ था। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे रांची रेफर कर दिया गया था। काफी पैसा लगाने के बाद भी वह नहीं बची।

परिजनों का आरोप है कि आर्यन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के क्रम में महिला का आंत काट दिया गया। परिजनों ने संवैधानिक तरीके से प्रशासन और अस्पताल से मुआवजा की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम कुमार अंजन ने बताया कि महिला घर की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थी। उसका पति अपाहिज है। लकवा मार देने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है। दो बेटी है। शादी विवाह करने योग्य है। प्रशासन और अस्पताल अगर मुआवजा देता है तो शादी और अन्य कार्य हो सकेंगे।

इधर प्रदर्शन के क्रम में सड़क पर गाड़ियों को टेढ़ा करके लगा देने से जाम लगा हुआ है। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। टायर भी जलाया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ