मेघालय में 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार

80 views

शिलांग, । मेघालय में मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पश्चिमी जयंतिया हिल्स ज़िले में लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन ज़ब्त की और मणिपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले के पुलिस के अनुसार, जिले की पुलिस और राज्य मादक पदार्थ निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात को फ्रामर मेर पुलिस यातायात प्रकोष्ठ के पास यह कार्रवाई की।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) गिरि प्रसाद ने बताया कि खलीहरियात से जोवाई जा रहे वाहन की गहन तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान, पुलिस ने हेरोइन से भरे प्लास्टिक के 50 साबुनदानी बरामद किए, जिनका वजन लगभग 512.63 ग्राम था।

गिरफ्तार दोनों व्यक्ति फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और तस्करी के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ