बीकानेर में मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई जनहानि नहीं

40 views

जयपुर, 07 अक्टूबर । बीकानेर मंडल के गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक मालगाड़ी मंगलवार सुबह करीब सात बजे पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के सैंतीस डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे में जनहान‍ि होने के कोई समाचार नहीं है।

गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच इंदो का बाला गांव के पास ये हादसा हुआ है। सुबह सात बजे ये मालगाड़ी बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। इंदा का बाला गांव के ठीक पास ही पटरी से गाड़ी नीचे उतर गई। स्पीड में होने के कारण पटरी के कुछ डिब्बे तो दूर तक जा गिरे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। डिब्बों को मौके से हटाकर इस मार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 37 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण गाड़ी संख्या 14704 (लालगढ़-जैसलमेर) एवं गाड़ी संख्या 14703 (जैसलमेर-लालगढ) रेलसेवा मंगलवार को रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाडी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा 07.10.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, लेकिन बीकानेर तक ही संचालित होगी अर्थात बीकानेर-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा 08.10.25 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी अर्थात जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ