सहायता करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने वाले गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

152 views

गौतम बुद्ध नगर। एटीएम बूथ से पैसा निकालने गए लोगों की सहायता के नाम पर डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से धनराशि निकालने वाले चार बदमाशों को थाना फेस- 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। ये बदमाश दिवाली से पहले वारदात को अंजाम देने नोएडा आए थे। पुलिस ने इनके पास से 67 डेबिट कार्ड बरामद किया हैं।

नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि थाना फेस- तीन पुलिस ने एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर कैश निकालने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित नोएडा व एनसीआर में सुनसान जगह पर लगे एटीएम बूथ के पास खड़े होते हैं। यहां एटीएम बूथ में आने वाले वृद्ध नागरिकों और महिलाओं को देखकर उनकी मदद के लिए एटीएम बूथ के अंदर जाते थे और उन्हें झांसा देकर कार्ड बदल लेते थे।

इस दौरान आरोपित पीड़ित का पासवर्ड भी देख लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम बूथ में जाकर तुरंत नकदी निकाल लेते थे। पुलिस को इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के गया निवासी पंकज सिंह , धमेंद्र, नवादा निवासी नवलेश सिंह और गोपाल सिंह के रूप में हुई है। पंकज और नवलेश साढ़ू हैं। सभी वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर रहते हैं। पंकज पांचवीं पास है। धर्मेंद्र ने सातवीं, नवलेश सिंह ने दसवीं और गोपाल सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। दिवाली के मौके पर ये लोग नोएडा व आसपास के शहरों में एटीएम बूथों की रेकी कर रहे थे। इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 67 डेबिट कार्ड, एक मोबाइल और नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश पिछले पांच साल से इस तरह की वारदात कर रहे थे। अब तक इनलोगों ने 100 से अधिक घटनाएं की है। गिरोह का सरगना पंकज कुमार है। पंकज ही बूथ के अंदर जाता है और मदद के नाम पर डेबिट कार्ड बदलता है। अन्य तीन बाहर रहते हैं। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ये आरोपित ऐसे एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे जहां सिक्योरिटी गार्ड नहीं हो।ये आरोपित एटठीएम बूथ को चिन्हित कर मशीन में उस जगह पर काला टेप लगा देते हैं ,जहां से रुपये निकलते हैं। जब कोई ग्राहक बूथ के अंदर मशीन से पैसे निकालने आता है तो पैसे निकलने की आवाज तो आती है पर रकम बाहर नहीं आती। मशीन से जब पैसा नहीं निकलता तो ग्राहक कुछ ही देर में थक हारकर बाहर चला जाते थे। इसके बाद आरोपी मशीन में जो पैसा फंसा होता था उसे निकाल लेते थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ