रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या

44 views

रांची,। रांची के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय की गोली मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।

शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे, जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन युवकों की किसी बात को लेकर पहले बहस हुई, इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी।

मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस के कई वरीय अधिकारी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से बिरयानी ऑर्डर की थी। वेज और नॉन वेज बिरयानी को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद बिरयानी ऑर्डर करने वाले युवकों में से एक ने विजय पर गोली चला दी। गोली सीधे विजय के सीने में लग गई। इससे उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को बताया कि रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

वहीं, घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोगों ने कांके रोड को रविवार को जाम कर दिया है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर

कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ