कोलकाता में क्रिसमस की रात भयावह आग, कई झोपड़ियां जलकर राख

114 views

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में गुरुवार रात एक भयावह अग्निकांड में कई झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। क्रिसमस के दिन हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

आग गार्डन रीच के एक कूड़ा डिपो इलाके में लगी, जहां घनी आबादी वाली बस्ती है। यहां बड़ी संख्या में झोपड़ियां और अस्थायी घर बने हुए हैं। आग कैसे लगी, इसका सही कारण अभी सामने नहीं आ सका है।

अग्निशमन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे आसपास के इलाकों में फैलने से रोक दिया।

पुलिस के अनुसार, जिस इलाके में आग लगी, वहां छोटी-छोटी कई झोपड़ियां थीं। इस घटना में अधिकांश झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर फटने की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच और मौके के निरीक्षण के बाद हो सकेगी।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन अंतिम कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते न्यू टाउन के ईको पार्क के पास एक झुग्गी बस्ती में भी बड़ी आग लगी थी, जिस पर काबू पाने के लिए 20 दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा था। वहीं, उत्तर कोलकाता के कांकुरगाछी इलाके में एक ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्ट्री में भी आग लगने की घटना सामने आई थी, जहां एक के बाद एक कई सिलेंडर फट गए थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ