आबकारी विभाग ने घाटीगाँव क्षेत्र में पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

99 views

– 25 हजार लीटर शराब ड्रमों में एवं 429 पेटी शराब के साथ ही मशीनरी जब्त

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को आबकारी दल द्वारा जिले के घाटीगाँव क्षेत्र में फोरलेन के समीप एक निजी आवास में अवैध शराब निर्माण की एक फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैक्ट्री से अंग्रेजी एवं देशी शराब के साथ ही बड़ी मात्रा में सामग्री भी जब्त की गई है। आबकारी विभाग का दल मौके पर जब्तशुदा सामग्री की गिनती एवं अन्य कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी अधिकारी राकेश कुर्मी ने बताया कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के दल ने रविवार को घाटीगाँव के समीप एक निजी निवास पर अवैध शराब निर्माण एवं भण्डारण की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई कर फैक्ट्री में उपलब्ध अवैध शराब एवं सामग्री जब्त करने का कार्य किया है। इस फैक्ट्री में विभिन्न ब्राण्डों के नाम से शराब का निर्माण किया जाना पाया गया है। दल द्वारा देशी व अंग्रेजी शराब जब्त करने के साथ ही शराब निर्माण के लिये उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री भी जब्त की है। दल द्वारा आबकारी अधिनियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी अधिकारी कुर्मी ने बताया कि जाँच के दौरान मौके पर 25 हजार लीटर शराब ड्रमों में जब्त की गई है। इससे लगभग 5500 पेटियां शराब तैयार हो जातीं। इसके साथ ही 232 पेटियां शराब की पकड़ी गई हैं। जिसमें रॉयल चैलेंज की 61 एवं पॉवर व्हीस्की की 171 पेटियां शामिल हैं। मौके पर चार लोगों को पकड़ा गया है। आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई निंरतर जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ