पुलिस मुठभेड़ : अरविन्द हत्याकांड का नामजद आरोपित घायल, दो अन्य गिरफ्तार

123 views

-मुख्य हत्यारोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

झांसी, । उत्तर प्रदेश के झांसी में देर रात पुलिस की एक बार फिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में अरविन्द हत्याकांड का नामजद हत्यारोपित संजय गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक हत्यारोपित का ससुर बताया जा रहा है।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लकारा गांव के समीप देर रात करीब ढाई बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भोजला गांव निवासी अरविन्द यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी संजय पुत्र मुन्ना गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके दो साथी भान सिंह और कमल सिंह को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि 8 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते भोजला गांव के रहने वाले अरविन्द यादव की हत्या दिनदहाड़े चौराहे पर आरोपित रिंकू यादव और उसके साथियों ने कर दी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य आरोपित रिंकू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

इस संबंध में नवागत एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि अरविन्द हत्याकांड के आरोपित कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रुकने को कहा। इस पर आरोपिताें ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में संजय घायल हुआ है। जबकि दो अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सिटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बड़ी सफलता बताया है। फिलहाल गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ