ईडी की बड़ी कार्रवाई, आसनसोल के मनीष बागड़िया के घर पर हुई छापेमारी

39 views

आसनसोल, 16 अक्टूबर । बालू तस्करी प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। गुरुवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में ईडी की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय एजेंसी ने आसनसोल के मुरगाशोल क्षेत्र स्थित प्रमुख व्यवसायी मनीष बागड़िया के आवास पर छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह ईडी की लगभग 40 सदस्यीय टीम केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ बागड़िया के आवास पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया। हालांकि, उस समय मनीष बागड़िया घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से कोलकाता में हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बागड़िया परिवार लंबे समय से आसनसोल के व्यवसायिक जगत में सक्रिय है। परिवार के पास कई कारोबार हैं, जिनमें बालू व्यापार और सीमेंट निर्माण प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों में मनीष बागड़िया के बालू व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

‘आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स’ के सामान्य सचिव शंभु झा ने बताया कि “बागड़िया परिवार के तीन भाई आसनसोल में रहते हैं और उनका व्यापार काफी बड़ा है।” हालांकि उन्होंने ईडी की कार्रवाई या बालू तस्करी से जुड़े किसी आरोप की जानकारी से इंकार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी ने आसनसोल के अलावा कोलकाता के बेंटिंग स्ट्रीट सहित राज्य के सात स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया है। प्रारंभिक जांच में यह कार्रवाई बालू तस्करी से जुड़े आर्थिक लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की कड़ी में की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ