हमारे आंतरिक मामलाें में दखल ना दे अफगानिस्तानः पाकिस्तान

33 views

इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर । पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के तालिबान शासन से अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर के मामलों पर टिप्पणी करने से बचने का अनुराेध करते हुए साफ किया है कि उसे अपने आंतरिक मामलों में बाहरी सलाह की आवश्यकता नहीं है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफ़क़त अली खान ने एक बयान में यह बात कही।

बयान के मुताबिक, हमने तालिबान शासन के एक प्रवक्ता द्वारा पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के बारे में हाल में दिए गए बयानों पर ध्यान दिया है। बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय राजनयिक मानदंडों के अनुसार अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत का पालन किया जाना चाहिए। पाकिस्तान को अपने आंतरिक मामलों में बाहरी सलाह की आवश्यकता नहीं है।

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि तालिबान शासन दोहा प्रक्रिया के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से किए गए अपने दायित्वों और वादों का पालन करेगा।” उन्होंने कहा कि तालिबान शासन को अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल दूसरे देशों के ख़िलाफ़ आतंकवाद के लिए नहीं करने देना चाहिए। इसके अलावा उसे निराधार प्रचार में शामिल होने के बजाय एक सहयाेगपूर्ण और सच्चे प्रतिनिधित्व वाली सरकार के गठन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ